Sunday, March 18, 2012

बताओ जिम्मेदार हैं कौन? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।

बताओ जिम्मेदार हैं कौन? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।
भारत माता के आँचल में छिपे हुये हैं शत्रु बताओ कौन ?
सपेरे सिंघासन पर बैठे बैठे बजा रहे सब बीन।
साँप नाग मिल बांट खा रहे, हम सबके सब तमाशबीन।
नागनाथ इंगलैण्ड में बैठे, साँप नाथ अमरीका में।
सब के आका पाक में बैठे, लिये सभी दुरबीन।
पिटारी बंद करेंगे कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।
बताओ जिम्मेेदार है कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।। १ ।।
संसद और विधानसभा में बैठे अपराधी क्यों है ?
और न्याय के सिंघासन पर बैठे अन्यायी क्यों है ?
साठ साल से अधिक हो गया प्रजातंत्र को, फिर भी गरीबी क्यों है ?
हिन्दी है भारत की माता, फिर अंग्रेजी ही महारानी क्यों है ?
ये चाल बाज है कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।
बताओ जिम्मेदार है कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।। २ ।।
शासन अपना शासक अपने अंग्रेजी कानून बताओ क्यों है ?
अपराधी बे खौफ घूमते, संरक्षण नेता का क्यों है ?
न्याय पालिका अन्यायिन की कठपुतली अब क्यों है ?
नेता तो सब जनसेवक फिर प्राण प्रतिष्ठा क्यों है ?
ये जनप्रतिनिधि हैं कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।
बताओ जिम्मेदार है कौन ? प्रश्न पर हो जाते सब मौन।। ३ ।।

No comments:

Post a Comment